स्पेशल सेल की टीम को मिली बड़ी कामयाबी, 4 गैंगस्टर्स को किया अरेस्ट, विदेश में बैठे 'आकाओं' के इशारों पर कर रहे थे अपराध

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए लॉरेंस बिश्नोई और काला जठेड़ी गैंग के चार गैंगस्टर्स को गिरफ्तार किया है. ये बदमाश विदेश में बैठे गोल्डी बरार और काला राणा के निर्देशों पर वारदात को अंजाम दे रहे थे. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने रविवार रात एक ऑपरेशन के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 4 शार्प शूटर को धर दबोचा. गिरफ्तार बदमाशों के नाम आकाश, अमित और राहुल और पंकज हैं. इन्होंने 27 जनवरी को अलीपुर थाना इलाके में प्रमोद बजाड़ नाम के शख्स की बेरहमी से हत्या की थी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





