भारत

शिक्षक को गोलियों से कर दिया छलनी, मौत

jantaserishta.com
4 March 2022 6:56 PM IST
शिक्षक को गोलियों से कर दिया छलनी, मौत
x
पढ़े पूरी खबर

सीवान जिले के असांव थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में शुक्रवार की सुबह अपराधियों ने एक शिक्षक को गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक थाना क्षेत्र के पचबेनिया गांव निवासी प्रमोद पांडेय (35) वर्ष है।

ग्रामीणों की माने तो शिक्षक अपने घर से विद्यालय जाने के लिए निकला था। तभी रास्ते में घात लगाए अपराधियों ने उसे घेर कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। शिक्षक के शरीर पर चार जगह गोलियों के निशान मिले हैं। हत्या की घटना की सूचना मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है।
इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने रघुनाथपुर-गुठनी मुख्य मार्ग पर शव को रख जाम कर दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर काफी संख्या में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story