भारत

शिक्षक ही बन बैठा हैवान, छात्रा की लूटी इज्जत, मां ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

jantaserishta.com
25 Aug 2024 1:40 PM IST
शिक्षक ही बन बैठा हैवान, छात्रा की लूटी इज्जत, मां ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा
x

सांकेतिक तस्वीर

आरोपी गिरफ्तार.
रामपुर: रामपुर के गंज थाना क्षेत्र में एक ट्यूशन शिक्षक ने भरोसे का कत्ल कर दिया। उसने अपनी ही छात्रा की आबरू लूट ली। जब छात्रा की मां ने घटना को देखा तो उसके होश उड़ गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ट्यूशन शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। गंज थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी कक्षा तीन की छात्रा है। उसको ट्यूशन पढ़ाने के लिए एक युवक प्रतिदिन घर आता था। शिक्षक कमरे में छात्रा को अकेला पाकर अक्सर उसके साथ गलत काम करता था।
तहरीर के मुताबिक शुक्रवार की रात युवक ट्यूशन पढ़ाने आया था। इस बीच उसने बेटी से हरकत शुरू कर दी तभी मां कमरे में पहुंच गई और उसने उसे आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग भी कमरे में आ गए। बाद में मामले की जानकारी पुलिस को दी। एसपी विद्या सागर मिश्र ने कहा कि पुलिस ने तहरीर पर आरोपी सैय्यद वासिक अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
ट्यूशन पढ़ाने के दौरान छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद जब परिजनों और पुलिस ने छात्रा से पूछताछ की तो उसने पूरी जानकारी दे दीं। छात्रा ने बताया कि आरोपी उसके साथ गलत काम करता था। जिसके बाद जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दे देता था। जिस डर के कारण वह इस घटना को परिवार वालों को नहीं बता रही थी।
लेकिन,शुक्रवार को कमरे में अचानक मां के पहुंच जाने पर पूरी घटना खुलकर सामने आ गई। गंज थाने के क्राइम निरीक्षक मुकुट लाल ने बताया कि महिला ने कक्षा तीन की छात्रा के साथ गलत काम करने का आरोप लगाया था। महिला के तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story