छात्रा से अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ करने लगा शिक्षक, जिला शिक्षा अधिकारी ने किया निलंबित

डूंगरपुर: लोग स्कूल में अपने बच्चों को इसीलिए भेजते हैं ताकि वह अच्छे संस्कार पा सकें लेकिन क्या हो जब संस्कार देने वाले शिक्षक ही संस्कार भूल जाएं. ऐसा ही एक मामला राजस्थान में सामने आया है. यहां एक शिक्षक अपनी मर्यादा और पद का ख्याल भूलकर अपनी ही छात्रा से अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ करने लगा. आखिरकार छात्रा के परिजनों ने तंग आकर स्कूल शिक्षक की शिकायत कर दी. जिसके बाद अब शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है. दरअसल, राजस्थान के डूंगरपुर में एक स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने के आरोप में शिक्षक को निलंबित किया गया है. प्रारंभिक शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा अधिकारी ने ये कार्रवाई की है. निलंबित होने वाला शिक्षक भूरालाल रोत राजकीय उच्च माध्ममिक कनबा पीठ में पढ़ाया करता था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





