भारत

टीचर का छात्रा पर आया दिल, भागकर शादी रचा ली, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
20 Dec 2022 3:38 PM IST
टीचर का छात्रा पर आया दिल, भागकर शादी रचा ली, फिर जो हुआ...
x

न्यूज़ क्रेडिट:आजतक 

लड़की ने वीडियो जारी कर अपने अपहरण को नकार दिया.
बेतिया: बेतिया में एक कोचिंग छात्रा ने अपने टीचर के साथ भागकर शादी रचा ली. लड़की के परिजनों ने लड़के सहित 5 लोगों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया. इसके बाद लड़की ने वीडियो जारी कर अपने अपहरण को नकार दिया. वीडियो में लड़की बोली कि उसने खुद अपने टीचर को भगाकर शादी की है. अब उसने परिजनों से झूठे केस को वापस लेने की मांग की है. नहीं तो इस मामले को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाने की चेतावनी दी है.
जिले के सिरिसिया ओपी थाना इलाके की इंटरमीडिएट छात्रा अंजलि ने अपने कोचिंग के टीचर को खुद ही भगाकर शादी करने की बात कबूली है. दरसअल, मिश्रौली चौक के ब्रिलिएंट कोचिंग में अंजलि तीन सालों से पढ़ रही थी.
इसी दौरान उसकी अपने कोचिंग टीचर चंदन से नजदीकियां बढ़ने लगीं. दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे. अंजली ने वीडियो वायरल कर पूरी कहानी को बताया है. बीते 12 दिसंबर को अंजलि भागकर अपने घर से बेतिया आई. प्रेमी चंदन के जरिए शादी के लिए दबाव बनाने लगी. फिर जब घरवाले नहीं माने तो प्रेमी चंदन को अपने साथ भगा ले गई.
लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर अपने परिजनों को चेतावनी दी है कि उसके पति और ससुरालवालों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज नहीं किए जाएं. वरना आप लोगों को मैं सुप्रीम कोर्ट तक घसीटूंगी. मेरे जिद्दी स्वभाव को आपलोग जानते ही हैं.
अंजलि ने वीडियो में खुद को 21 साल की बताया है. उसने बेतिया के जिलाधिकारी (डीएम), एसपी और थानेदार से खुद की और पति सहित ससुरालवालों की सुरक्षा की गुहार लगाई है. लड़की ने अपने घरवालों पर आरोप लगाया है कि वो लोग उसके पति को जान से मार सकते हैं और तेजाब से हमला भी कर सकते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story