भारत

टीचर ने मौत को लगाया गले, लिखा- शेर की तरह मरूंगा

jantaserishta.com
12 Jun 2022 4:12 PM IST
टीचर ने मौत को लगाया गले, लिखा- शेर की तरह मरूंगा
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
जानें पूरा मामला।

श्योपुर: मध्यप्रदेश के श्योपुर में एक टीचर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस को मृतक के शव के पास एक सुसाइट नोट भी मिला है, जिसमें टीचर ने लिखा है कि टीबी की बीमारी से वह परेशान है. उसने एक शेर की तरह अपनी जिंदगी जी है और वह शेर की ही तरह मरेगा. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर जांच शुरू कर दी है.

जिले के विजयपुर कस्बे के वार्ड क्रमांक-3 भोई मोहल्ला निवासी टीचर बृजमोहन बाथम ने अपने घर मे रस्सी का फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया और आत्महत्या की वजह टीबी की बीमारी को बताया. मृतक शिक्षक विजयपुर के मिडिल स्कूल में पदस्थ था.
पिछले साल 8 जुलाई को शिक्षक ने अपनी शिक्षिका पत्नी को गोली मार दी थी. तत्काल उपचार मिलने की वजह से उसकी जान तो बच गई. लेकिन इसके बाद शिक्षक पर पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था.
घटना के बाद पत्नी और बच्चे भी शिक्षक के साथ नहीं रहते थे. ऐसे में वह घर में अकेला रह रहा था. शिक्षक टीबी की बीमारी से भी परेशान हो गया था. गुरुवार को उसने तंग आकर पहले दो पेज का सुसाइड नोट लिखा. इसके बाद रस्सी का फंदा बनाकर घर के भीतर लटककर अपनी जान दे दी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची विजयपुर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा.
विजयपुर थाने के टीआई सोनपाल सिंह तोमर का कहना है कि शिक्षक के सुसाइड का मामला सामने आया है. दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा- ''मेरी मौत के लिए कोई भी नहीं है जिम्मेदार, मैंने शेर की तरह जिंदगी जी है, शेर की तरह ही मरूंगा.''
थाना प्रभारी के मुताबिक, टीचर ने अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है. फिलहाल इस मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story