भारत

गुरु-शिष्य का रिश्ता हुआ तार-तार, शिक्षक ने 13 साल की छात्रा से की छेड़छाड़

jantaserishta.com
18 Nov 2022 4:31 PM IST
गुरु-शिष्य का रिश्ता हुआ तार-तार, शिक्षक ने 13 साल की छात्रा से की छेड़छाड़
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

बेडरूम में बुलाया.
चंद्रपुर: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से गुरु-शिष्य के रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला आया है. यहां 55 साल के टीचर पर 13 साल की छात्रा ने अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
घटना चंद्रपुर के बल्लारपुर थाना छेत्र की है. यहां शहर के नामी स्कूल में पढ़ाने वाला शिक्षक गरीब बच्चों को अपने घर में बुलाकर फ्री में ट्यूशन पढ़ाता है. यहीं 13 साल की एक छात्रा भी पढ़ने जाती थी.
छात्रा का आरोप है कि एक दिन शिक्षक ने बहाने से उसे अपने बेडरूम में बुलाया. इसके बाद जबरन उसे पलंग पर लिटा दिया. इस दौरान उसने अश्लील हरकतें की. किसी तरह छात्रा वहां से निकली. डरी सहमी छात्रा ने किसी को भी इस बारे में नहीं बताया.
अगले दिन वह फिर ट्यूशन पढ़ने गई. आरोप है कि टीचर ने उसके साथ फिर से वही हरकतें की. इस पर छात्रा ने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों से पूरी बात बताई. जिसे सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई.
पीड़िता के परिवार ने शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया. उधर, शिक्षक खुद को निर्दोष बता रहा है. उसका कहना है कि उसके खिलाफ साजिश रची गई है.
बल्लारपुर थानेदार उमेश पाटिल ने बताया कि पीड़िता के परिवार की शिकायत के आधार पर शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story