भारत

तांत्रिक ने महिला को बनाया हवस का शिकार, ऐसे फंसाया जाल में...

jantaserishta.com
14 Jan 2021 2:40 PM IST
तांत्रिक ने महिला को बनाया हवस का शिकार, ऐसे फंसाया जाल में...
x

DEMO PIC 

नशीली चीज पीने को कहा...

राजस्‍थान के जालोर जिले में दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है जहां एक तांत्रिक ने अपनी तंत्र-मंत्र विद्या से समस्या समाधान का झांसा देकर विवाहित महिला से दुष्कर्म किया.

तांत्रिक ने महिला को उसकी सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए तरल पदार्थ के रूप में नशीली चीज पीने को कहा.
तरल पदार्थ पीने के बाद महिला बेसुध हो गई जिसके बाद तांत्रिक उसका अपहरण कर बेंगलुरू ले गया. वहां पीड़ित महिला को 10 दिन तक बंधक बना कर रखा और नशीली चीज पिलाकर दुष्कर्म करता रहा.
7 जनवरी को पीड़िता ने आहोर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी तांत्रिक को बेंगलुरू से गिरफ्तार किया.
आहोर पुलिस ने एसपी श्याम सिंह के निर्देशन में थाना अधिकारी घेवर सिंह के नेतृत्व में तांत्रिक को पकड़ने की सफलता हासिल की. पीड़‍िता के बयान के आधार पर पुल‍िस आगे की कार्रवाई कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story