भारत

ARTO पर लटकी निलंबन की तलवार, उप निरीक्षक की पिटाई का मामला, VIDEO

jantaserishta.com
4 Oct 2023 3:00 PM IST
ARTO पर लटकी निलंबन की तलवार, उप निरीक्षक की पिटाई का मामला, VIDEO
x
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।
देहरादून: हरिद्वार एआरटीओ ने 1 अक्टूबर को उप निरीक्षक की पिटाई की थी। किसी ने उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। जिसके बाद देहरादून उप निरीक्षक की पिटाई के मामले में हरिद्वार के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) रत्नाकर सिंह पर निलंबन की तलवार लटक गई है।
वहीं विवादो में चल रहे आरटीओ प्रशासन देहरादून सुनील शर्मा एक बार फिर से विवादों में हैं। इस प्रकरण में शासन की ओर से नियुक्त जांच अधिकारी संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) प्रशासन सुनील शर्मा ने मंगलवार देर शाम अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। जिसमें एआरटीओ पर लगे पिटाई के आरोप सही बताए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि शासन ने एआरटीओ के निलंबन की फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय को भी भेज दी है। दरअसल, हरिद्वार में परिवहन कार्यालय में तैनात एआरटीओ (प्रशासन) रत्नाकर सिंह का एक वीडियो सोमवार को इंटरनेट पर प्रसारित हुआ था। जिसमें वह अपने ही कार्यालय के प्रवर्तन उप निरीक्षक मुकेश वर्मा की जमकर पिटाई करते नजर आए।
घटना के समय वहां एआरटीओ (प्रवर्तन) रश्मि पंत समेत कई प्रत्यक्षदर्शी नजर आ रहे थे। एआरटीओ रश्मि पंत ने भी (प्रशासन) सुनील शर्मा और रत्नाकर सिंह को समझाने की कोशिश की, लेकिन रत्नाकर उप निरीक्षक मुकेश वर्मा को लगातार पीटते चले गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story