भारत
त्योहारों पर चीनी की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार का आया ये बयान
jantaserishta.com
5 Aug 2023 9:46 AM IST

x
नई दिल्ली: सरकार ने शुक्रवार को कहा कि देश में चीनी की औसत खुदरा कीमत लगभग 43 रुपये प्रति किलोग्राम है। इसके सीमित दायरे में ही रहने की संभावना है। कहा गया है कि जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चीनी की कीमतें अप्रैल-मई 2023 में एक दशक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। वहीं, घरेलू कीमतों में लगभग 3 प्रतिशत की मामूली मुद्रास्फीति है। यह गन्ने के उचित और लाभकारी मूल्य (एफआरपी) में बढ़ोतरी के अनुरूप है।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि वास्तव में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चीनी की कीमतें भारत की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत अधिक हैं। जुलाई 2023 के अंत में भारत के पास लगभग 108 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) का चीनी स्टॉक था, जो चालू चीनी सीजन 2022-23 के शेष महीनों के लिए घरेलू मांग को पूरा करने में पर्याप्त है। सीज़न के अंत में लगभग 62 एलएमटी के ऑप्टिमम स्टॉक के लिए भी पर्याप्त है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





