भारत

राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट चार महीने में फैसला दे: सुप्रीम कोर्ट

jantaserishta.com
19 Jan 2026 3:23 PM IST
राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट चार महीने में फैसला दे: सुप्रीम कोर्ट
x
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले की कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह से जुड़े घरेलू हिंसा के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अहम निर्देश दिए। सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली हाईकोर्ट से कहा है कि वह इस मामले में निचली अदालत द्वारा जारी किए गए समन पर लगी रोक से संबंधित याचिका पर चार महीने के भीतर फैसला सुनाएं।
यह मामला राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह द्वारा दायर घरेलू हिंसा की शिकायत से जुड़ा हुआ है। भानवी सिंह ने यह याचिका दिल्ली की निचली अदालत में दाखिल की थी, जो फिलहाल लंबित है। निचली अदालत ने इस मामले में राजा भैया को समन जारी किया था, लेकिन बाद में दिल्ली हाईकोर्ट ने 2024 में इन समनों पर रोक लगा दी थी।
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने मामले की मेरिट यानी तथ्यों और आरोपों पर कोई टिप्पणी नहीं की। हालांकि यह स्पष्ट किया कि लंबे समय से लंबित इस विवाद को देखते हुए हाईकोर्ट को समन पर रोक से जुड़े मुद्दे पर समयबद्ध तरीके से निर्णय लेना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट को चार महीने के भीतर इस मामले में अंतिम फैसला करने का निर्देश दिया।
घरेलू हिंसा की मुख्य याचिका अभी दिल्ली की निचली अदालत में विचाराधीन है। हाईकोर्ट द्वारा समन पर लगाई गई रोक के चलते आगे की कार्यवाही प्रभावित हो रही थी। यह मामला भानवी सिंह की शिकायत पर दर्ज हुआ था, जिसमें उन्होंने लंबे समय से शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। दोनों अलग रह रहे हैं और तलाक का केस भी चल रहा है। भानवी ने पहले भी कई बार सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा मांग पर ध्यान देने का भरोसा दिया। राजा भैया की तरफ से अभी कोर्ट में कोई जवाब नहीं आया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story