भारत

सुप्रीम कोर्ट सरकार से हुआ नाराज, जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ?

jantaserishta.com
11 April 2022 5:21 PM IST
सुप्रीम कोर्ट सरकार से हुआ नाराज, जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ?
x

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को इस्पात मंत्रालय से संबंधित एक मामले में सुनवाई हो रही थी. कोर्ट ने सरकार से कुछ बिंदुओं पर हलफनामा मांगा था. लेकिन ये कोर्ट में पहुंचने से पहले मीडिया में पब्लिश हो गया. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनी नाराजगी जाहिर की. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सरकार के हलफनामे पहले कोर्ट तक पहुंचने चाहिए. ये बात सरकार को सुनिश्चित करनी चाहिए कि हमें मीडिया के माध्यम से सरकार के हलफनामे की तफसील ना मिले. ये अच्छी आदत नहीं है.

बता दें कि मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस एनवी रमण, जस्टिस कृष्णमुरारी और जस्टिस हिमा कोहली की बेंच कर रही थी. लौह अयस्क के एक्सपोर्ट को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस एनवी रमण ने एएसजी केएम नटराज से कहा कि अपना हलफनामा हमें भी दीजिए. क्योंकि हमें तो हमारे पीआरओ रोज सुबह अखबारों की कटिंग भेजते हैं कि सरकार ने अपने हलफनामे में क्या क्या जानकारी भेजी है. ये अच्छी आदत नहीं है.
गौरतलब है कि कोर्ट ने सरकार से पूछा था कि क्या देश में इस्पात और लौह अयस्क की घरेलू खपत और इस्तेमाल के लिए पर्याप्त भंडार है. क्या लौह अयस्क और इस्पात के निर्यात की अनुमति दी जा सकती है?
इस मामले में सरकार ने अपना जवाबी हलफनामा तो भेजा, लेकिन यह मीडिया में ये पहले ही प्रकाशित हो गया. कोर्ट ने सरकार की ओर से आए दिन होने वाली इस तरह की लापरवाही पर अपनी नाराजगी जताई.






jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story