भारत

शख्स की लड़खड़ाती आवाज हुई बेहतर, कोरोना वैक्सीन लगने के बाद हुआ कमाल

jantaserishta.com
12 Jan 2022 9:52 AM IST
शख्स की लड़खड़ाती आवाज हुई बेहतर, कोरोना वैक्सीन लगने के बाद हुआ कमाल
x
शरीर में ऐसा कुछ हुआ जिससे हर कोई दंग रह गया.

बोकारो. कोरोना वैक्सीन को लेकर एक तरफ जहां लोगों के मन में अभी भी शंका हैं और कुछ लोग इससे अभी भी दूर भाग रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर इससे जुड़ी एक ऐसी कहानी सामने आई है जिसे सुनकर हर कोई दंग रह जाएगा. दरअसल 5 साल पहले हादसे में अपनी आवाज गंवाने और पिछले एक साल से पूर्ण रूप से बेडरेस्ट में रहने वाले शख्स को जब कोरोना की वैक्सीन (Corona Vaccine) लगी तो उसके शरीर में ऐसा कुछ हुआ जिससे हर कोई दंग रह गया. वैक्सीन (Vaccination) लगते ही वह शख्स बोलने लगा और उसके शरीर में पूरी तरह से जान आ गई.

वैक्सीन के पॉजिटिव साइड इफेक्ट का ये मामला झारखंड से जुड़ा है जहां इस घटना के बाद डॉक्टर भी हतप्रभ हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोकारो जिला के पेटरवार प्रखंड के उतासारा पंचायत अंतर्गत सलगाडीह गांव के 55 वर्षीय दुलारचंद मुंडा 5 वर्षों से जिंदगी की जंग लड़ रहे थे. दुलारचंद मुंडा करीब पांच वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये थे. इलाज होने के बाद दुलारचंद ठीक तो हुए लेकिन एक साथ उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया. इसके अलावा उनकी आवाज भी लड़खड़ाने लगी थी.
परिवार के लोगों के मुताबिक पिछले 1 साल से दुलारचंद की जिंदगी चारपाई में ही बीत रही थी. वो ठीक से बोल भी नहीं सक रहे थे. दुलार को जब कोरोना से बचाने की मुहिम के तहत कोविशिल्ड की वैक्सीन दी गई तो वैक्सीन लेने के बाद ही न सिर्फ उनकी लड़खड़ाती आवाज बेहतर हो गई, बल्कि उसके शरीर में नई जान भी आ गई. पंचायत की मुखिया सुमित्रा देवी सहित कई लोगों ने इसे वैक्सीन का असर बताया है.
इस संबंध में जब डॉक्टरों से बात की गई तो चिकित्सा प्रभारी डॉ अलबेल केरकेट्टा ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका ने चार जनवरी को दुलारचंद को उसके घर जाकर वैक्सीन दिया गया था जिसके एक दिन बाद यानी पांच जनवरी से ही उसके बेजान शरीर में हरकत शुरू हो गई. डॉक्टरों के मुताबिक दुलार को स्पाइन में समस्या थी. वैक्सीन लगने के बाद शरीर में हुई हरकत को डॉक्टर्स भी शोध और जांच का विषय बता रहे हैं. सिविल सर्जन डॉ जितेद्र कुमार ने भी इसे आशर्चय जनकर घटना बताया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story