भारत

मान नहीं रहे स्टंटबाज! 3 आरोपी गिरफ्तार, जरा इनका वीडियो तो देखें

jantaserishta.com
11 Jan 2023 1:10 PM IST
मान नहीं रहे स्टंटबाज! 3 आरोपी गिरफ्तार, जरा इनका वीडियो तो देखें
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

कार की खिड़कियों पर लटकर स्टंटबाजी कर रहे थे.
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक वीडियो वायरल हुआ. जहां कुछ लड़के ईको स्पोर्ट्स कार की खिड़कियों पर लटकर स्टंटबाजी कर रहे थे. पुलिस ने तीन लड़कों को गिफ्तार कर लिया है. साथ ही पुलिस ने इनकी कार को भी सीज कर दिया है.
बीती 8 जनवरी को इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट रोड पर अभयखंड के पास से एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें कुछ लड़के खतरनाक तरीके से सड़क पर स्टंटबाजी कर रहे थे. किसी इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था. जिसके बाद पुलिस ने युवकों के खिलाफ एक्शन लिया.
पुलिस ने बताया कि ईको स्पोटर्स सवार 5 में से 3 लड़कों को पकड़ लिया गया है. इनकी पहचान उबेर, समीर और इरफान के तौर पर हुई है. यह सभी दिल्ली में आईपी एक्सटेंशन व मंडावली के रहने वाले हैं. सभी आरोपियों की उम्र 19 से 21 साल के लगभग है. स्टंट में इस्तेमाल की गई दिल्ली नंबर की ईको स्पोटर्स कार को सीज कर दिया गया है.
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक अन्य लाल रंग की कार पर भी कुछ लड़के कर रहे थे. फिलहाल उनकी पहचान अभी नहीं हो सकी है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक लिए जा रहे हैं. जल्द ही इन्हें पकड़ लिया जाएगा. चलती कार और तेज रफ्तार बाइक पर स्टंट करने का यह कोई पहला मामला नहीं है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story