छात्र को तीन मंजिला से फेंका गया, इस कारण इलाके में मचा हड़कंप

हावड़ा: पश्चिम बंगाल के हावड़ा (Howrah West Bengal) में कथित तौर पर चार बदमाश पुलिस की वर्दी में पूछताछ के लिए एक घर में घुसे थे. आरोप है कि बदमाशों ने एक छात्र को तीन मंजिला छत से फेंक दिया. हालांकि स्थानीय पुलिस ने कहा है कि घटना में उनका कोई कर्मचारी या अधिकारी ऐसी किसी पूछताछ के लिए नहीं गया था. घटना आमता थाना अंतर्गत शारदा दक्षिण पाड़ा की है. इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक का नाम 28 वर्षीय अनीस खान बताया जा रहा है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





