
x
जानें पूरा मामला.
मुंबई: नवी मुंबई में एक 50 वर्षीय व्यक्ति को चलती लोकल ट्रेन से एक किशोरी छात्रा को धक्का देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, छात्रा ने महिला कोच में बिना अनुमति चढ़ने पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद आरोपी ने यह कदम उठाया.
पुलिस ने बताया कि आरोपी शेख अख्तर नवास (50) ने 18 दिसंबर की सुबह पनवेल और खारघर स्टेशन के बीच लोकल ट्रेन के महिला आरक्षित डिब्बे में प्रवेश किया था. जब महिला यात्रियों ने शोर मचाया और उसे ट्रेन से उतरने को कहा, तो वह घबरा गया.
इसी दौरान आरोपी ने कॉलेज जा रही 18 वर्षीय छात्रा श्वेता महाडिक को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया. छात्रा ट्रैक पर गिर गई, लेकिन वहां मौजूद कुछ मजदूरों ने समय रहते उसे खींचकर किनारे कर दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया.
घटना के बाद कुछ यात्रियों ने GRP कंट्रोल रूम को सूचना दी. ट्रेन के एक स्टेशन पर रुकते ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया. पनवेल GRP थाने में आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस के अनुसार, घायल छात्रा का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रही है. जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी बेघर था और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा इलाज करा रहा था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





