भारत
सुए से गोद कर छात्र को उतारा मौत के घाट, आपसी रंजिश बताई जा रही हत्या की वजह
Shantanu Roy
4 March 2023 6:53 PM GMT

x
बड़ी खबर
हांसी। सिसाय पुल के पास गवर्नमेंट कॉलेज के 21 वर्षीय छात्र रवि यादव की सुए गोद कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि हत्या आपसी रंजिश को लेकर की गई है। हत्या के बाद मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस द्वारा आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी करने की बात कही जा रही है। रवि अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। काफी समय से वह ढाणी पाल में अपने मामा के पास रहता था। जानकारी के अनुसार रवि यादव मूल रूप से बड़सी निवासी है। उसके पिता मदन यादव भारतीय सेना से रिटायर्ड हैं। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट एजी ऑफिस में ग्रुप डी की नौकरी करते हैं। वह गवर्नमेंट कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर का छात्र है। उसके ऊपर सुए से हमला किया गया व 4 वार किये गए।
उसे उपचार के लिए पहले हिसार के प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद उसके शव को हांसी के सिविल अस्पताल में लाया गया। पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। परिजनों द्वारा मामले में आरोपियों के नाम भी बताए गए हैं। रवि यादव के परिवार में उसके माता-पिता हैं। रवि यादव की एक बहन है जो कि विवाहित है। हांसी शहर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि उनको इस मामले में सूचना मिली है कि छात्रों के आपसी झगड़े में एक युवक की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि अभी परिवार के बयान लिए जा रहे हैँ। फिलहाल ये हत्या का मामला है। उन्होंने कहा कि दूसरे गुट के एक युवक को भी चोट आई हुई है जो हिसार एडमिट है। फिलहाल पुलिस मृतक के साथी छात्रों से भी पूछताछ कर रही है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS

Shantanu Roy
Next Story