भारत
छात्रा को तांत्रिक ने जाल में बुरी तरह फंसाया, भड़के परिजन टूट पड़े
jantaserishta.com
6 March 2024 8:25 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
जमकर फायदा उठाया।
ग्वालियर: मध्य प्रदेश के इस शहर में एक बहुत ही ज्यादा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एकतरफा प्यार में पागल छात्रा से जुड़े इस मामले को जानकर पुलिस भी दंग रह गई। प्यार को पाने के चक्कर में छात्रा तांत्रिक के जाल में बुरी तरह फंस गई।
छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा हैरान करने वाला एमपी के ग्वालियर में सामने आया है। हुआ यूं कि एकतरफा प्यार में पागल एक छात्रा ने तांत्रिक से संपर्क किया। आरोपी तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र का जाल फेंकते हुए काली शक्तियों के साथ आत्माओं को वश करने का भरोसा दिया।
छात्रा का आरोप है कि तांत्रिक ने उससे तंत्र-मंत्र के नाम पर कभी 40 तो कभी 50 हजार रुपये भी ऐंठ लिए। यही नहीं, एकतरफा प्यार में पागल छात्रा आरोपी तांत्रिक को रुपये देती रही। इस बात का तांत्रिक ने जमकर फायदा उठाया। तांत्रिक कई बार प्यार में आ रही बाधाओं को दूर करने के नाम पर उससे कई बार रुपये लिए। आरोप है कि मनचाहा प्यार पाने के लिए तंत्र-मंत्र विद्या के नाम पर ऊंट की बलि कहकर तांत्रिक ने रुपये ऐंठ लिए।
छात्रा की इस बात का जब परिजनों का पता चला तो वह आग-बबूला हो गए। तांत्रिक की दुकान पर पहुंचकर परिजनों ने आरोपी तांत्रिक को घेर लिया। यही नहीं, परिजनों ने आरोपी तांत्रिक की सड़क पर ही जमकर पिटाई कर दी। किसी तरह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





