भारत
छात्र ने दी जान, पूरे देश में AIR-1 रैंक हासिल की थी, परिजन सदमे में
jantaserishta.com
16 Sept 2024 2:07 PM IST

x
कोई सुसाइड नोट नहीं मिला.
नई दिल्ली: दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के एक छात्र के सुसाइड करने का मामला सामने आया है. 25 वर्षीय छात्र नवदीप सिंह ने रविवार रात अपने पारसी अंजुमन गेस्ट हाउस में फांसी लगा ली. नवदीप ने साल 2017 में मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम NEET UG में पूरे देश में AIR-1 रैंक हासिल की थी. फिलहाल रेडियोलॉजी में पोस्टग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा था.
साल 2017 में राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET) में नवदीप सिंह ने 697 अंकों के साथ पहली रैंक हासिल की थी. आज दोपहर मुक्तसर, पंजाब में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच में छात्र आत्महत्या का मामला लग रहा है. हालांकि अभी तक छात्र के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. छात्र के पिता गोपाल सिंह पंजाब के मुक्तसर जिले के सरायनागा गांव में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल हैं.
जांच के बाद उनके कमरे को सील कर दिया गया है. पुलिस ने छात्र के मोबाइल कब्जे में लेकर जांच के लिए फॉरेंसिक टीम के पास भेज दिया है. आत्महत्या की वजहों का पता नहीं चल सका है. पुलिस उनके साथियों से पूछताछ कर रही है. मौलाना आजाद मेडिकल के डॉक्टरों ने नवदीप की मौत पर दुख जाहिर किया है. कॉलेज की तरफ से इस दुखद घटना पर शोक जताते हुए नोटिस भी जारी किया गया है.
Tagsदिल्लीमौलाना आजाद मेडिकल कॉलेजछात्र सुसाइडसुसाइडDelhiMaulana Azad Medical Collegestudent suicidesuicide
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





