भारत

स्कूल में तमंचा लेकर पहुंच गया छात्र, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
6 Nov 2022 8:26 AM IST
स्कूल में तमंचा लेकर पहुंच गया छात्र, फिर जो हुआ...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

मचा हड़कंप।
हरिद्वार: हरिद्वार के नवोदय विद्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब 10वीं क्लास का एक नाबालिग छात्र स्कूल में तमंचा लेकर पहुंच गया. इसकी शिकायत साथी छात्रों ने स्कूल प्रशासन को दी. इसके बाद स्कूल प्रशासन ने छात्र को सिडकुल (SIDCUL) थाना पुलिस को सौंप दिया.
बताया जा रहा है कि छात्र का स्कूल में ही पढ़ने वाले 12वीं क्लास के लड़के से झगड़ा हुआ था. उनका मनमुटाव चल रहा था. इसी के चलते उसे डराने के लिए छात्र अपने घर से तमंचा लेकर आया था. पुलिस ने छात्र के परिजनों को बुलवाया और उनसे पूछताछ की गई. अब इस संबंध में कार्यवाही की जा रही है.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय सिंह ने बताया कि नवोदय विद्यालय के दो छात्रों (एक दसवीं और दूसरा बारहवीं क्लास) के बीच कुछ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. जिसके बाद से उनमें आपस में मनमुटाव चल रहा था. 10वीं क्लास का छात्र जब दीपावली की छुट्टी में अपने घर गया तो वह वहां से एक तमंचा लेकर आ गया था. जब इसका अन्य छात्रों को पता लगा तो इसकी शिकायत शिक्षकों से की गई और फिर मामला पुलिस तक पहुंचा.
शिकायत पर पुलिस ने जांच की और पूरा प्रकरण सामने आया. बच्चा इसे कहां से लाया और इसके पीछे उसकी क्या नीयत थी? इस संबंध में अभी आगे की जांच के लिए टीम को लगाया गया है. बच्चा चूंकि नाबालिग है, इसलिए उसके परिजनों को बुला लिया गया है और इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story