भारत
माथे पर तिलक लगाकर स्कूल पहुंची छात्रा, फिर जो हुआ...मच गया हड़कंप
jantaserishta.com
14 Dec 2024 8:54 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
प्रिंसिपल ने माफी मांगी.
ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक स्कूल में कक्षा 8 की छात्रा को तिलक हटाने के लिए कहा गया, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया. छात्रा के माता-पिता और हिंदू संगठनों ने स्कूल में विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि तिलक हिंदू परंपरा का हिस्सा है और इसे हटाने के लिए मजबूर करना गलत है वहीं, विरोध के बाद प्रिंसिपल ने माफी मांगी है.
दरअसल, बुधवार को 8वीं क्लास की छात्रा को उसकी टीचर ने माथे से तिलक हटाने को कहा और कहा कि स्कूल में इसकी इजाजत नहीं है. छात्रा ने टीचर की बात मानकर क्लास में चली गई, लेकिन बाद में उसने अपने माता-पिता को इस बारे में बताया. गुरुवार को उसके माता-पिता हिंदू संगठनों के साथ विरोध करने स्कूल पहुंचे.
विरोध प्रदर्शन में शामिल हिंदू समूह के अध्यक्ष राजीव भटनागर ने कहा, 'शिक्षिका को लड़की को तिलक हटाने के लिए मजबूर नहीं करना चाहिए था. तिलक लगाना एक हिंदू परंपरा है. एक हिंदू को इसे लगाने से कैसे रोका जा सकता है?'स्कूल प्रिंसिपल द्वारा लड़की के माता-पिता और विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी), बजरंग दल और राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन सहित विरोध प्रदर्शन करने वाले हिंदू समूहों से माफ़ी मांगने के बाद मामला सुलझ गया.
वहीं, स्कूली शिक्षा महानिदेशक झरना कामथान ने उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी से मामले की जांच करने को कहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





