भारत

आत्महत्या: छात्रा ने छेड़खानी से परेशान होकर दी जान, लिखा- मां जहां...मचा हड़कंप

jantaserishta.com
16 May 2022 11:09 AM IST
आत्महत्या: छात्रा ने छेड़खानी से परेशान होकर दी जान, लिखा- मां जहां...मचा हड़कंप
x
पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बीए की छात्रा ने छेड़खानी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली. छात्रा की मां ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

यह घटना फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के रिठवा गांव की है. लड़की के परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले दो युवक उनकी बेटी को परेशान करते थे. उन्हें कई बार समझाने का प्रयास भी किया लेकिन वे नहीं माने.
छात्रा अपने ननिहाल में मां और बहन के साथ रहती थी. आरोपी सौरभ सिंह और तेज बहादुर सिंह पिछले दो साल से तमंचे के बल पर छात्रा के साथ छेड़खानी करते थे.आरोप है कि वे हमेशा शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाते थे. कई बार लड़की को जान से मारने की धमकी भी दे चुके थे.
आरोपियों की तरफ से बार-बार दी जा रही धमकी की वजह से लड़की डर गई थी. यह बात उसने अपने परिजनों को बताई. इसके बाद 13 मई को उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है. जिसमें लिखा था ''मां जहां जीवन जीने के लिए आत्मसम्मान बेचना पड़े, ऐसी जिंदगी जीने से क्या फायदा? मैं अब तंग आ चुकी हूं इसलिए आत्महत्या कर रही हूं.'' जिसके बाद मां ने इस मामले को लेकर पुलिस के पास पहुंची और मुकदमा दर्ज कराया. पुलिस अब दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
मृतका के मामा ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले दो युवक उनकी भांजी के साथ छेड़खानी करते थे. जिससे परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया. जिसकी वजह से उसकी तबियत बिगड़ गई. उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
इस मामले पर सीओ अनिल कुमार ने बताया की चांदपुर थाना क्षेत्र के रिठवां गांव में एक लड़की ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की मां ने लिखित शिकायत में बताया कि गांव के दो लड़के उसकी बेटी के साथ छेड़खानी किया करते थे. जिससे आहत होकर उसने जान दे दी. इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story