भारत

OMG: छात्र ने कूदकर जान दे दी! प्रेमिका से हुआ था झगड़ा

jantaserishta.com
9 Feb 2023 10:27 AM IST
OMG: छात्र ने कूदकर जान दे दी! प्रेमिका से हुआ था झगड़ा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

प्रेमिका ने भी अपना हाथ काट लिया था.
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में एक 20 साल के युवक ने केन नदी में कूदकर खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा है कि युवक का अपनी प्रेमिका से किसी बात पर विवाद हुआ था. जिसकी वजह से वह काफी तनवा में था और प्रेमिका ने भी अपना हाथ काट लिया था. बुधवार को प्रेमी मोहसिन खान (20) दोस्तों के साथ केन नदी के पुलिस घूमने गया और सेल्फी प्लाइंट पर पहुंचकर सेल्फी लेने लगा फिर अचनाक नदी में छलांग लगा दी. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
मोहसिन के साथ आए दोस्तों के बीच चीख-पुकार मच गई और तरंत ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी. एसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं और बचाव कार्य शुरू किया. जानकारी के मुताबिक मोहसिन के की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.
मृतक के पिता शमशेर खान सिंचाई विभाग, अतर्रा उप खंड में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत हैं. मृतक बांदा में रहकर केसीएनआईटी से आईटीआई कर रहा था. मृतक दो भाइयों में छोटा था. बड़ा भाई सोहेल खान कोटा में रहकर इंजीनियरिंग की कोचिंग कर रहा है. इस घटना के बाद मृतक मोहसीन के घर पर मातम पसरा हुआ है.
इस मामले पर SP अभिनंदन ने बताया नदी पर एक प्वाइंट है, जहां लोग सेल्फी लेते हैं. मोहसीन ने वहां से कूदकर जान दे दी. मौके पर उसके कुछ दोस्त भी थे. उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है. बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. प्रथम दृष्टया में यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है, इस वजह से सुसाइड की घटना हुई है. लड़की के हाथ काटने वाले सवाल पर कहा कि इस तरह की कुछ चीजें सामने आ रही हैं, युवक प्रेम प्रसंग में परेशान रहता था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story