भारत
बिग ब्रेकिंग: छात्र ने तोड़ा दम, टीचर ने इस कारण की थी पिटाई, मचा कोहराम
jantaserishta.com
26 Sept 2022 2:21 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.
नई दिल्ली: यूपी के औरैया से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. कक्षा 10वीं के छात्र निखिल को स्कूल के टेस्ट में गलती करने पर शिक्षक द्वारा इस कदर पीटा गया कि उसकी मौत हो गई. औरैया के अछल्दा में आदर्श इंटर कॉलेज के कक्षा 10वीं के छात्र निखिल ने सामाजिक विज्ञान के टेस्ट में कुछ गलत लिख दिया. इसपर टीचर अश्वनी सिंह इस कदर भड़क गए कि उसकी जमकर पिटाई कर दी. पिटाई से छात्र की तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.
पुलिस अधीक्षक ने इस बात की जानकारी दी है कि छात्र की इलाज के दौरान मौत हुई है. अछल्दा थाना क्षेत्र बेसौली निवासी राजू दोहरे ने अछल्दा थाने में 24 सितंबर को शिक्षक के खिलाफ बच्चे की पिटाई को लेकर मामला दर्ज कराया था. शिक्षक ने 07 सितंबर को टेस्ट में गलती करने पर बच्चे को पीटा था जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई थी.
तबीयत बिगड़ने के बाद बच्चे का इलाज कराया जा रहा था. 24 तारीख को छात्र के पिता राजू ने शिक्षक पर इलाज में सहयोग न करने और जाति सूचक अपशब्दों को लेकर मामला दर्ज कराया था. इसके बाद इलाज के दौरान निखिल की सैफई में मृत्यु हो गई.
पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि 24 सितंबर को थाना अछल्दा पर राजू सिंह दोहरे द्वारा एक लिखित सूचना दी गई थी. 07 सितंबर को आदर्श इंटर कॉलेज में उनके पुत्र निखिल को उनके सामाजिक विज्ञान के टीचर अश्वनी सिंह द्वारा एग्जाम में गलत लिखने के कारण काफी मारा-पीटा गया, जिससे उसकी तबीयत काफी खराब हो गई. इसके बाद 07 सितंबर से ही लगातार वह उसका इलाज करा रहे थे.
इसमें जो आरोपी टीचर हैं, उनके द्वारा इलाज में सहयोग किया गया और इलाज के लिए पैसे दिए थे जिसके कारण उन्होंने थाने में कोई सूचना नहीं दी थी. 24 तारीख को छात्र की मौत हो गई है. मौत का कारण पता लगाने के लिए पैनल से और वीडियो ग्राफ कराने के लिए इटावा सीएमओ से बात कर ली गई है. आगे की कारवाई जारी है और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम बनाई गईं हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





