ईसा मसीह की मूर्ति तोड़ी गई, देखें 173 साल पुराने चर्च परिसर का वीडियो

अंबाला: अंबाला कैंट की होली रिडीमर चर्च परिसर में लगी ईसा मसीह की मूर्ति को शरारती तत्वों ने तोड़ दिया। वारदात के बाद समुदाय विशेष में रोष है, जबकि मौके पर एएसपी पूजा डाबला सहित डीएसपी अंबाला कैंट रामकुमार भी पहुंचे। यहां पर उन्होंने वारदात की जानकारी ली और जांच के आदेश दिए। वारदात 25-26 दिसंबर रात एक बजकर चालीस मिनट के करीब हुई है। चर्च के फादर एंथनी ने इस बारे में पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी। अंबाला कैंट थाना पुलिस सहित सीआइए टू पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।
#अंबाला में #चर्च के परिसर में लगी ईसा मसीह की मूर्ति तोड़ी
— Sonu Sharma (Zee Media) (@jr_sonusharma) December 26, 2021
25 और 26 दिसंबर की रात करीब 1 बजकर 40 मिनट पर हुई वारदात
एक युवक चर्च के भीतर आया जबकि दूसरे ने मूर्ति को तोड़ दिया
सीआइए टू पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है#senta #Haryana
#MerryXmas #Breaking https://t.co/rZQoMAjgB4 pic.twitter.com/OHMOWsnFZR
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





