भारत

छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति को नगर निगम की टीम ने हटाया, शहर में तनाव बढ़ा, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

jantaserishta.com
16 Jan 2022 11:27 AM IST
छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति को नगर निगम की टीम ने हटाया, शहर में तनाव बढ़ा, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
x

DEMO PIC

विधायक और उनके समर्थकों को नजरबंद करने की खबर.

पुणे: अमरावती में निर्दलीय विधायक रवि राणा ने छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति शहर में गुजर रहे एक फ्लाईओवर पर लगा दी. मामले की सूचना के बाद अमरावती नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और मूर्ति को वहां से हटा दिया. मूर्ति हटाए जाने के बाद शहर में तनाव की स्थिति बनी हुई है. विधायक रवि राणा सांसद नवनीत राणा के पति हैं.

मूर्ति लगाने वाले रवि राणा के घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. शिवाजी महाराज की मूर्ति लगाने और फिर हटाने के बाद शहर की राजनीति गर्मा गई है. बताया जा रहा है कि 13 जनवरी की रात विधायक रवि राणा और उनके समर्थकों ने बिना प्रशासन की अनुमति के राजापेठ फ्लाईओवर पर छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति स्थापित कर दी.
राणा का दावा है कि मूर्ति को स्थापित करने के लिए अनुमति मांगने गया था लेकिन नगर निगम की टीम ने मूर्ति स्थापित करने की अनुमति नहीं दी थी. फिलहाल, विधायक और उनके समर्थकों को नजरबंद रखने की खबर है. उधर, निगम की टीम ने शिवाजी की मूर्ति को फ्लाईओवर से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story