भारत

थाना प्रभारी चर्चा में, वृद्ध महिला के चेहरे पर खुशी लौट आई, खरीदे सारे दीए

jantaserishta.com
19 Oct 2025 11:00 AM IST
थाना प्रभारी चर्चा में, वृद्ध महिला के चेहरे पर खुशी लौट आई, खरीदे सारे दीए
x
वीडियो हुआ वायरल.
हापुड़: हापुड़ के बाजार में बेहद प्यारी और इंसानियत भरी घटना देखने को मिली. हर साल की तरह इस बार भी लोग अपने-अपने घरों में लक्ष्मी पूजा और दीयों की सजावट के लिए खरीदारी में जुटे थे. ऐसे में हापुड़ की गलियों में सड़क किनारे मिट्टी के दीये बेच रही वृद्ध महिला धर्मवती और उसका पौत्र नजर आया. लेकिन सुबह से लेकर दोपहर तक एक भी दीया नहीं बिक पाया.
अम्मा के चेहरे पर मायूसी दिख रही थी. उन्होंने कहा कि सुबह से दीये सजाए थे, लेकिन धनतेरस पर कोई भी ग्राहक नहीं रुका. इसी बीच हापुड़ देहात थाना प्रभारी विजय गुप्ता पैदल गस्त पर बाजार में पहुंचे और अम्मा को मायूस देखकर तुरंत उनकी मदद करने का फैसला लिया.
थाना प्रभारी ने अम्मा से बातचीत की और उनकी कहानी सुनी. उन्हें पता चला कि कोई भी दीया नहीं बिका तो उन्होंने बिना देर किए सभी मिट्टी के दीये खरीद लिए. न सिर्फ यह अम्मा के लिए एक मदद थी, बल्कि उनके चेहरे पर खुशी और संतोष की झलक देख यह घटना और भी खास बन गई.
दीए खरीदने के बाद अम्मा ने थाना प्रभारी और उनकी टीम को आशीर्वाद दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस वालों ने आकर मिट्टी के दीए खरीद लिए. मैं उनको खूब आशीर्वाद देती हूं कि उनके परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहे और वे हमेशा तरक्की करें. अम्मा की आंखों में चमक और खुशी ने बाजार में मौजूद लोगों का भी दिल जीत लिया.
लोगों ने भी तारीफ की और कहा कि ऐसे छोटे-छोटे इंसानियत भरे काम समाज में उम्मीद जगाते हैं. पुलिस के इस कदम ने यह दिखा दिया कि कानून और सुरक्षा के अलावा पुलिस समाज की भावनाओं और जरूरतों को भी समझती है.
थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने कहा कि त्योहार स्नेह और मानवीय सहयोग के लिए भी हैं. इस मामले का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग इस बात की तारीफ कर रहे हैं कि किस तरह पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला के लिए धनतेरस को यादगार बना दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null