भारत

इस पार्टी के प्रदेश सचिव गांजा तस्करी में गिरफ्तार

jantaserishta.com
16 Aug 2023 9:06 AM IST
इस पार्टी के प्रदेश सचिव गांजा तस्करी में गिरफ्तार
x

DEMO PIC 

गिरफ्तारी को सियासी साजिश बताया है।
अंबेडकरनगर: सुभासपा के प्रदेश सचिव को अंबेडकरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के चलाए गए अभियान में पकड़े अशोक यादव के पास से करीब सात किलो गांजा बरामद किया गया। वहीं सुभासपा जिलाध्यक्ष ने प्रदेश सचिव अशोक यादव की गिरफ्तारी को सियासी साजिश बताया है।
दरअसल, सम्मनपुर थाने की पुलिस ने सात किलो 150 ग्राम गांजा और एक मोटरसाइकिल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने कुर्की बाजार पावर हाउस के पास स्थित पुलिया के निकट अशोक यादव पुत्र श्रीराम निवासी कुर्की बनगवां कोतवाली अकबरपुर और उमाशंकर राजभर पुत्र बिरजू निवासी परस कटुई थाना सम्मनपुर को सात किलो 150 ग्राम अवैध गांजे व मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की गई है।
कार्रवाई के दौरान यह बात सामने आई कि अशोक यादव सुभासपा के प्रदेश सचिव हैं। खबर फैलते ही सियासी सरगर्मी बढ़ गई। सुभासपा जिलाध्यक्ष जगलाल राजभर ने इस गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश बता दिया। उन्होंने कहा कि अशोक यादव हार्ट के मरीज हैं। वह इलाज करने गए थे। उन्हें फंसाया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story