भारत

प्रदेश सरकार अब बच्चों को स्कूल आने-जाने के लिए देगी किराया

jantaserishta.com
29 April 2023 5:59 PM IST
प्रदेश सरकार अब बच्चों को स्कूल आने-जाने के लिए देगी किराया
x

DEMO PIC 

देहरादून (आईएएनएस)| राज्य के स्कूली बच्चों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। प्रदेश सरकार पर्वतीय जिलों में स्थित क्लस्टर स्कूलों में दूरदराज से आने वाले छात्र-छात्राओं को आवागमन सुविधा हेतु अधिकतम 22 रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया भत्ता देगी।
वहीं मैदानी क्षेत्रों के स्कूलों के छात्र-छात्राओं को सरकार 18 से 20 रुपए तक किराया भत्ता देगी। आपको बता दें कि, इस योजना के तहत पहले चरण में प्रदेश में माध्यमिक स्तर पर 559, प्राथमिक स्तर पर 603 और पूर्व माध्यमिक स्तर पर 76 क्लस्टर स्कूल बनेंगे।
इन स्कूलों में दूरदराज से आने वाले छात्र-छात्राओं को सरकार स्कूल तक आने-जाने के लिए किराए भत्ता मुहैया कराएगी। इसके अलावा शिक्षा सचिव रविनाथ रमन का कहना है कि, इसके लिए बस, टैक्सी या अन्य व्यवस्था कर विभाग प्रति छात्र के हिसाब से छात्रों पर आने वाले खर्च का भुगतान करेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story