भारत

सन्निहित सरोवर को राज्य सरकार बनाएगी सुंदर तीर्थ

Shantanu Roy
29 Sept 2023 4:47 PM IST
सन्निहित सरोवर को राज्य सरकार बनाएगी सुंदर तीर्थ
x
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार कुरुक्षेत्र में स्थित प्राचीन सन्निहित सरोवर को अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर लाने के लिए भव्य और सुंदर तीर्थ बनाएगी। इस तीर्थ को विकसित करने तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलवाने के लिए ही सर्वोच्च बलिदान करने वाले महर्षि दधीचि की प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा। इस प्रतिमा के पीछे सूर्य और साथ में भगवान इन्द्र और वज्र की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। अहम पहलू यह है कि इस प्रोजेक्ट पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से 1 करोड़ 30 लाख का बजट खर्च किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 से पहले पूरा करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है।
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से वीरवार को कुरुक्षेत्र में सन्निहित सरोवर पर महर्षि दधीचि की प्रतिमा स्थापित करने के लिए प्लेटफार्म निर्माण कार्य शुरू करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र के अतिरिक्त उपायुक्त एवं केडीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अखिल पिलानी, केडीबी के मानद सचिव श्री उपेन्द्र सिंघल, 48 कोस तीर्थ कमेटी के चेयरमैन श्री मदन मोहन छाबड़ा ने मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन किया।
Next Story