भारत

अस्पताल के कर्मचारि‍यों ने पर‍िजनों से की मारपीट, वीडियो वायरल, ऐसे शुरू हुई कहासुनी

jantaserishta.com
3 Jun 2021 3:14 PM IST
अस्पताल के कर्मचारि‍यों ने पर‍िजनों से की मारपीट, वीडियो वायरल, ऐसे शुरू हुई कहासुनी
x
मोबाइल में लाइव कैद कर लिया और सोशल मीड‍िया पर वीडियो अपलोड कर द‍िया.

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में एक मामूली बात को लेकर व‍िवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे. इसे देख कर आसपास अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया.

ये पूरा मामला किसी ने अपने मोबाइल में लाइव कैद कर लिया और सोशल मीड‍िया पर वीडियो अपलोड कर द‍िया. अब ये वीड‍ियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. हालांकि ये घटना बुधवार की है.
आपको बता दें कि उधम सिंह नगर के काशीपुर में मुरादाबाद रोड स्थित सहोता अस्पताल में मारपीट का मामला सामने आया है. एक पीड़ित परिवार के परिजन की बेटी हॉस्पिटल में भर्ती थी. पीड़ित ने बताया कि सहोता अस्पताल के बाहर पीड़ित की बाइक खड़ी थी. बाइक को मेडिकल स्टोर का एक व्यक्ति ले गया.
पीड़ित ने उसकी शिकायत बासफोड़ान पुलिस चौकी में की थी. इस बात को लेकर सहोता अस्पताल के कर्मचारि‍यों व पीड़ित परिवार में कहासुनीहो गई. कहासुनी इतनी बढ़ गई क‍ि मामला संग्राम में तब्दील हो गया. मारपीट में दो लोगों का सिर फट गया है. हालांकि, ये मामला पुलिस ने पंजीकृत कर अपनी जांच शुरू कर दी है.
थाने के थाना प्रभारी जीबी जोशी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जल्द ही जांच कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story