भारत

देश की सेवा में समर्पित महिलाओं में सेनानियों का जज्बा झलकता है: राहुल गांधी

jantaserishta.com
9 Jan 2023 5:19 PM IST
देश की सेवा में समर्पित महिलाओं में सेनानियों का जज्बा झलकता है: राहुल गांधी
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा देश की सेवा में समर्पित महिलाओं में स्वतंत्रता सेनानियों का ही जज्बा झलकता है।
भारत जोड़ो यात्रा में हरियाणा के अंबाला में सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने कदमताल किया।
राहुल गांधी ने इस मौके पर कहा हमारे देश की महिलाओं का स्वतंत्र भारत के निर्माण में बहुत महत्वूपर्ण योगदान रहा है। चाहे वो स्वतंत्रता सेनानियों के रूप में हो, संविधान रचना में हो, या जनसेवा के पद पर एक राजनीतिज्ञ के रूप में हो।
उन्होंने कुछ सशक्त महिलाओं के नाम गिनाते हुए कहा कि सरोजिनी नायडू, विजयलक्ष्मी पंडित, सुचेता कृपलानी, दुर्गाबाई देशमुख, राजकुमारी अमृत कौर, हंसा मेहता और अरुणा आसफ अली जैसी दिग्गज महिलाओं ने जहां स्वतंत्रता संग्राम में अपनी संघर्षशीलता का परिचय दिया, वहीं अपने ज्ञान, बुद्धिमत्ता और दूरदर्शिता से देश का संविधान बनाने में मददगार रहीं। इंदिरा गांधी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं और अपने अद्वितीय नेतृत्व और क्षमता के कारण भारत की 'आयरन लेडी' कहलाईं।
राहुल ने कहा आज, भारत जोड़ो यात्रा में साथ चलते हुए देश की सेवा में समर्पित महिलाओं को देखता हूं तो इनमें उन स्वतंत्रता सेनानियों का वही जज्बा झलकता है। इन्होंने भारत को जोड़ने का दारोमदार बराबरी से अपने कंधों पर ले रखा है जिसे वह यात्रा का नेतृत्व कर बखूबी निभा रही हैं।
राहुल गांधी इन दोनों हरियाणा में दूसरे चरण की भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। सोमवार को हरियाणा में यात्रा का अन्तिम दिन है। इसके बाद यात्रा पंजाब में प्रवेश करेंगे। कांग्रेस पार्टी की ये भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। जोकि 12 राज्यों से होकर जम्मू कश्मीर तक जानी है। राहुल गांधी अबतक तीन हजार किलोमीटर से ज्यादा पैदल चल चुके हैं। अब सिर्फ 342 किलोमीटर की यात्रा बची है। हरियाणा के बाद यात्रा पंजाब और फिर जम्मू कश्मीर पहुंचेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story