भारत
हादसे का शिकार तेज रफ्तार BMW, फिर गालियां देने लगा ड्राइवर
jantaserishta.com
23 Dec 2025 10:26 AM IST

x
जांच जारी.
लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में फिरोजपुर रोड पर एलिवेटेड पुल पर तेज रफ्तार BMW कार डिवाइडर से टकरा गई. ड्राइवर से स्टेयरिंग का संतुलन बिगड़ गया, जिस कारण वह गाड़ी को संभाल नहीं सका और डिवाइडर से टकराने पर धमाके जैसे आवाज आई. मालूम हुआ कि ड्राइवर ने रास्ते में पहले भी एक अन्य कार को साइड मारी है. गाड़ी का नंबर उतर प्रदेश का है.
पुल पर रंगाई का काम कर रहे लोग जब ड्राइवर को कार से सुरक्षित बाहर निकालने पहुंचे तो ड्राइवर नशे की हालत में था. वह मदद के लिए आए लोगों को ही गालियां देने लगा. लोगों ने थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस को सूचित किया तो ड्राइवर कार छोड़कर भाग गया.
कुलविंदर सिंह जस्सा ने कहा कि वह पुल पर रंग करने का काम करता है. उसने देखा कि गाड़ी बहुत तेज रफ्तार से आई. पहले गाड़ी फुटपाथ डिवाइडर से टकराई, फिर सड़क पर जा गिरा. ड्राइवर नशे की हालत में था. उसकी जब मदद करनी चाही तो उसने उन्हें गालियां दी. मौके पर कुछ अन्य लोग भी अपने वाहन रोक कर खड़े हो गए. ड्राइवर ने उन्हें भी गालियां दीं.
गाड़ी की रफ्तार इतनी अधिक थी कि यदि वह साइड डिवाइडर से टकराती तो हो सकता था कि पुल के नीचे गिर जाती. कार का अगला पहिया तक खुल गया है. फ्रंट सीट के दोनों एयर बैग खुल गए है. मौके पर पहुंच पुलिस ने गाड़ी कब्जे में लेकर गाड़ी मालिक के परिजनों को सूचित कर दिया है और जांच कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





