कई देशों में कोरोना की तीसरी लहर की आहट, भारत में भी शुरू? गवाह है ये आंकड़े

भारत समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना महामारी की दूसरी लहर थमी हुई दिख रही है लेकिन अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. दुनिया के आंकड़े देखें तो हर रोज अभी भी साढ़े पांच लाख नए मरीज सामने आ रहे हैं और साढ़े आठ हजार मौतें कोरोना से हो रही हैं. दुनिया में अभी कोरोना के एक करोड़ 27 लाख एक्टिव मरीज हैं जो कि जून के मध्य में घटकर 1 करोड़ 16 लाख के लेवल पर आ गए थे. लेकिन अब इंडोनेशिया, ब्रिटेन, फिलीपींस जैसे कई देश नई लहर का सामना कर रहे हैं जबकि इटली, ऑस्ट्रेलिया और भारत जैसे देशों के नए इलाकों में कोरोना के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं. एक्सपर्ट इस नए ट्रेंड को कोरोना की तीसरी लहर की आहट बताने लगे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





