भारत

कांग्रेस सिद्धू को जितना जल्दी निकाले उतना ही बेहतरः कैप्टन अमरिंदर सिंह

jantaserishta.com
20 Oct 2021 7:24 PM IST
कांग्रेस सिद्धू को जितना जल्दी निकाले उतना ही बेहतरः कैप्टन अमरिंदर सिंह
x

नई दिल्ली: पंजाब में जारी राजनीतिक दंगल में रोज नई-नई चीजें सामने आ रही है. पिछले महीने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) ने कल मंगलवार को नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान करने के बाद आज कहा कि मैं अपने पंजाब के लिए काम करूंगा. अपने राज्य के लिए लड़ूंगा. सिद्धू पर वार करते हुए कैप्टन ने कहा कि सिद्धू के रहते कांग्रेस और नीचे जाएगी.

आजतक की खबर के मुताबिक
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज बुधवार को खास बातचीत में कहा, 'मैं अपने पंजाब के लिए काम करूंगा. मैं अपने राज्य के लिए लड़ूंगा.' अगला मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा, 'मुझे कुर्सी का मोह नहीं है. मैंने पार्टी से कह दिया था कि अगले चुनाव के बाद मैं मुख्यमंत्री नहीं बनूंगा. चुनाव के बाद मैंने रिटायर होने की बात भी कही थी.' उन्होंने कहा कि पार्टी को मेरा काम पसंद था.
नवजोत सिंह सिद्धू के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सिद्धू को जितना जल्दी निकाल दे उतना ही बेहतर होगा. सिद्धू के रहते कांग्रेस और नीचे जाएगी. कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के आंदोलन पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि किसानों का मसला बातचीत से ही हल निकल सकता है.
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पिछले दिनों कांग्रेस से अलग होने का औपचारिक ऐलान किया था. मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से ही कैप्टन अमरिंदर कांग्रेस से अलग होने की बात लगातार कह रहे थे, लेकिन कल मंगलवार को उन्होंने नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया.
कैप्टन अमरिंदर के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने ट्वीट कर नई पार्टी के ऐलान के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह के हवाले से लिखा, 'पंजाब के भविष्य की लड़ाई जारी है. मैं जल्द ही अपनी राजनीतिक पार्टी का ऐलान करूंगा जो पंजाब, उसके लोगों और किसानों के हितों के लिए काम करेगी जो एक साल से भी ज्यादा समय से अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story