भारत

बेटे के कानों में गूंजी आखिरी चीख, हथौड़े से पत्नी का कत्ल कर पिता भागा

jantaserishta.com
25 Oct 2025 6:05 PM IST
बेटे के कानों में गूंजी आखिरी चीख, हथौड़े से पत्नी का कत्ल कर पिता भागा
x
फैली सनसनी.
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के कोल्हमपुर गांव में शनिवार सुबह दिल दहला देने वाली एक वारदात सामने आई. यहां एक पति ने अपने पांच वर्षीय बेटे के सामने ही पत्नी की हथौड़े से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी वारदात के बाद बेटे को ससुराल में छोड़कर फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया.
जानाकी के मुताबिक, मृतका की पहचान 36 वर्षीय आरती के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम गनीराम (40) बताया जा रहा है. दोनों की शादी आठ वर्ष पूर्व कोर्ट मैरिज के जरिए हुई थी और उनका एक बेटा कान्हा है. बताया जा रहा है कि रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में आकर गनीराम ने हथौड़े से आरती पर ताबड़तोड़ वार कर दिए.
आरती की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी अपने पांच वर्षीय बेटे कान्हा को थाना वजीरगंज क्षेत्र स्थित ससुराल में छोड़ गया. वहां पहुंचकर मासूम ने अपने मामा को बताया, मम्मी को पापा ने मार दिया. मासूम के बयान से पूरा परिवार सन्न रह गया. सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी गनीराम के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया गया है. फिलहाल पुलिस फरार पति की तलाश में दबिश दे रही है, जबकि गांव में घटना के बाद मातम और दहशत का माहौल है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story