भारत

बेटे ने बाप से कहा- "किचेन में समान छूने से पहले हाथ धोना", नहीं किया ऐसा तो...अब थाने पहुंचा मामला

jantaserishta.com
23 May 2021 12:58 PM IST
बेटे ने बाप से कहा- किचेन में समान छूने से पहले हाथ धोना, नहीं किया ऐसा तो...अब थाने पहुंचा मामला
x

DEMO PIC

थाने में शिकायत दर्ज करवाई है.

अहमदाबाद. प्रतापसिन्ह ज़ाला नाम के एक शख्स ने अपने बेट के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज (Police Complaint Against Son) करवाई है. आरोप है कि उनके बेटे ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया. साथ ही बेटे ने बाप को जान से मारने की धमकी भी दे डाली. दरअसल बेटे ने अपने पिता को किचेन में किसी भी समान को हाथ धो कर छूने के लिए कहा था. लेकिन पिता ने ऐसा नहीं किया. शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

अंग्रेजी अखबार द टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक पिता ने इस सिलसिले में थाने में शिकायत दर्ज करवाई है. ज़ाला ने पुलिस को कहा कि गुरुवार को वो किचेन गए थे. यहां पहले से ही उनका बेटा मौजूद था. बेटे ने पिता को बिना हाथ धोए किसी भी चीज़ को किचेन में छूने से मना कर दिया. इसी दौरान वो अपने पिता को गाली देने लगा. साथ ही उसने उन्हें तुरंत किचेन से बाहर निकले के लिए कह दिया. इसी दौरान दोनों के बीच बहसबाज़ी हुई.
ज़ाला ने पुलिस को बताया कि बहस के दौरान बेटे ने टेबल फैन से उन पर हमला किया. थोड़ी देर बाद जब जाला किचेन के बाहर हॉल में डाइनिंग टेबल पर बैठे थे इसी दौरान बेटे ने आकर उन्हें ज़ोर से थप्पड़ जड़ दिया. साथ ही बेटे ने बाप को जान से मारने की भी धमकी दे डाली. बता दें कि अहमदाबाद शहर के आनंदनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story