भारत

पत्नी का Murder कर ससुराल पहुंचा दामाद, नन्ही मासूम ने खोल दी पोल

Nil dhankar
6 Jun 2024 1:09 PM IST
पत्नी का Murder कर ससुराल पहुंचा दामाद, नन्ही मासूम ने खोल दी पोल
x
गिरफ्तार

यूपी। मुरादाबाद Moradabad में शराब पीने का विरोध करने पर बच्चों के सामने ही मंगलवार की रात में पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और जाकर सो गया। बुधवार सुबह होश आने पर ससुराल पहुंचकर झूठी सूचना दे दी कि किसी ने उसकी पत्नी का कत्ल कर दिया है। महिला के मायके वाले मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर सिविल लाइंस पुलिस ने भी मौका मुआयना किया। बच्चों से बातचीत की तो सच्चाई सामने आ गई। पुलिस को बिलखते हुए बेटी ने बताया कि जमीन पर तड़पती रही मम्मी, पापा ने गला दबाए रखा।

पुलिस ने हत्यारोपी पति husband accused of murder को हिरासत में ले लिया। पुलिस की टीम देर रात तक उससे पूछताछ कर रही थी। सिविल लाइंस के हरथला रेलवे कालोनी Harthala Railway Colony स्थित आजाद नगर निवासी पूनम (38) की दस वर्ष पूर्व नीटू सिंह के साथ शादी हुई थी। नीटू मूलरूप से संभल के थाना बहजोई क्षेत्र के पवांसा गांव का रहने वाला है। हाल ही में वह आजाद नगर में पिंटू उर्फ काले के मकान में किराये पर रहता था। उसके तीन बच्चे हैं। गर्मी के चलते सभी मकान की छत पर सो रहे थे।

नीटू शराब पीने का आदी है। इस कारण परिवार में आए दिन विवाद होता रहता था। नीटू मंगलवार रात भी शराब पीकर घर पहुंचा था। पत्नी पूनम ने इस पर विरोध जताया। इस पर दोनों के बीच विवाद हुआ था। बताते हैं कि नीटू ने पत्नी के साथ मारपीट की थी। बाद में गला दबाकर हत्या कर दी और नशा अधिक होने के कारण नीटू भी यह नहीं जान सका कि उसकी पत्नी की मौत हो गई है। सुबह के समय नशा कम होने पर उसे पत्नी की मौत होने का आभास हुआ। इसके बाद वह बच्चों को लेकर पत्नी के मायके पहुंच गया। सूचना दी कि पूनम की किसी ने हत्या कर दी है।

सिविल लाइंस इंस्पेक्टर सूचना मिलने के बाद बुधवार को दिन में घटनास्थल पर जांच करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आसपास लोगों और बच्चों से घटना के बारे में जानकारी की। शुरुआत में बच्चे पुलिस के सवालों के जवाब देने से बचते रहे। बाद में बड़ी बेटी भूमि ने बिखलते हुए बताया कि मां की हत्या उसके पिता नीटू के द्वारा ही गला दबाकर की गई है। बताया कि शोर सुनकर छत से नीचे आए तो पिता मां का गला दबाए हुए थे। मां तड़प रही थीं। कुछ देर बाद जमीन पर गिर गईं। इसके बाद पिता ने डांटकर चुप कराकर छत पर भेज दिया। महिला के चाचा परमानंद सिंह ने दामाद नीटू के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है।


Next Story