भारत

गांजा पीने के लिए बेटे ने पिता से 100 रुपये मांगे थे, नहीं देने पर बेटे ने धारदार हथियार से काट दिया गला

jantaserishta.com
17 March 2022 9:55 PM IST
गांजा पीने के लिए बेटे ने पिता से 100 रुपये मांगे थे, नहीं देने पर बेटे ने धारदार हथियार से काट दिया गला
x
पढ़े पूरी खबर

पटना: बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर के फुलवारी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां बेटे ने अपने पिता से गांजा पीने के लिए 100 रुपये मांगे थे. पिता ने पैसे नहीं दिए तो बेटे ने पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी. आरोपी ने अपने पिता का बेरहमी से गला काट दिया. सूचना पर फुलवारीशरीफ थाना पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पटना एम्स में भेज दिया. मृतक का नाम राजाराम चौहान और आरोपी बेटे का नाम धर्मवीर चौहान है

जानकारी के अनुसार, फुलवारीशरीफ थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि कुछ दिन पहले ही एक मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इसके बाद उसे उसके पिता ने छुड़ाया था. उसी आरोपी बेटे ने अपने पिता की गला काटकर हत्या (Murder) कर दी है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी स्मैक और गांजा पीता है. पिता बार-बार मना करते थे, लेकिन वो नहीं मान रहा था. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि धर्मपुर गांव के रहने वाले राजाराम चौहान काफी शालीन व्यक्ति थे. उनका बेटा धर्मवीर हमेशा नशा करता था. उसे नशे की लत ऐसी लगी थी कि वो छोड़ नहीं रहा था. इसे लेकर पिता पुत्र में कहासुनी होती रहती थी. गुरुवार की सुबह धर्मवीर ने अपने पिता से गांजा पीने के लिए 100 रुपये की मांग की. पिता के इनकार करते ही धर्मवीर गुस्से में आ गया और उसने धारदार हथियार से हमला कर पिता की हत्या कर दी.
फुलवारीशरीफ पुलिस के मुताबिक, आरोपी को लोगों ने पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया था. सूचना के बाद पुलिस ने पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष रफीकुल रहमान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि धर्मवीर नशेड़ी था. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और राजाराम के शव का पोस्टमॉर्टम (Post-mortem) हो रहा है. घटना के बाद गांव में मातम पसरा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story