भारत

बेटे ने गले में फंदा लगाकर की खुदकुशी, मां को आया हार्ट अटैक

jantaserishta.com
3 Jan 2026 2:17 PM IST
बेटे ने गले में फंदा लगाकर की खुदकुशी, मां को आया हार्ट अटैक
x
लोगों को झकझोर कर रख दिया.
पटना: बिहार के पटना जिले के गर्दनीबाग इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है जो लोगों को झकझोर कर रख दिया। दमड़िया इलाके में अपने पुत्र की मौत को सहन नहीं कर सकी महिला और हार्ट अटैक से उसकी भी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, गर्दनीबाग थाना इलाके के दमड़िया में शक्रवार की रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके फंदे से झूलता देख उसकी मां इस घटना को सहन नहीं कर सकी और वहीं रोते-बिलखते हार्ट अटैक से दम तोड़ दिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि छोटू मियां पटना के एक होटल में काम करता था और उसे नशे की लत थी। इसको लेकर घर में आए दिन तनाव और कलह का माहौल बना रहता था। परिवार का बड़ा बेटा मोहम्मद वाजिद अपने भाई की इस आदत और घर की बिगड़ती स्थिति को लेकर गहरे तनाव में रहता था।
बताया जाता है कि शुक्रवार की देर रात इसी मानसिक दबाव में आकर मोहम्मद वाजिद ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान जब मां शाहनाज ने बेटे को फंदे से झूलता देखा तो वह बेसुध हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जब सुध में आईं तो बेटे के शव से लिपटकर रोने लगीं और उसी दौरान उसे तेज हार्ट अटैक आ गया।
लोगों ने आनन-फानन में दोनों को लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मोहल्ले वाले भी स्तब्ध हैं। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। इधर, स्थानीय लोग इस घटना के पीछे नशे की लत को ही कारण बता रहे हैं। लोगों का कहना है नशे की लत के कारण एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। इस घटना के बाद छोटू मियां भी बिलख रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story