भारत

बेटा बना बाप का हत्यारा, कहते थे- नौकरी करो!

jantaserishta.com
21 Jun 2022 5:49 PM IST
बेटा बना बाप का हत्यारा, कहते थे- नौकरी करो!
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

पुलिस ने शव को बाहर निकालकर उसका पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंपा है। इस पूरे मामले की जांच जारी है।

खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के झिरनिया में एक बेटे ने अपने ही पिता की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह उसे अक्सर नौकरी करने के लिए बोलते थे। बताया जा रहा है कि बेटे ने कुल्हाड़ी से पहले पिता को मौत के घाट उतारा। इसके बाद अपने गुनाह को छिपाने की नीयत से उसने पिता के शव को घर के बाहर कचरे के ढेर में दबा दिया। घटना के बाद से ही हत्यारा बेटा फरार है। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर उसका पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंपा है। इस पूरे मामले की जांच जारी है।

झिरनिया पुलिस के अनुसार, छोटी बामनपुरी गांव में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात चिरिया वन रेंज के स्थाईकर्मी सुमारिया उर्फ सुमेरसिंह जमरे (53) और उसके बेटे थान सिंह के बीच काम करने की बात पर कहासुनी हो गई।
रविवार रात से शुरू हुआ विवाद सोमवार सुबह तक जारी रहा। सुमारिया सिर्फ इतना चाहता था की बेटा काम कर और कुछ पैसे कमाने लग जाए। लेकिन इसी बात से नाराज होकर बेटे थान सिंह ने कुल्हाड़ी से हमला कर पिता को मौत के घाट उतार दिया।
घटना के बाद अपना गुनाह छिपाने के लिए थान सिंह ने पिता के शव को घर के बाहर कचरे के ढेर में दबाया दिया और मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस जैसे ही गोबर के ढेर तक पहुंची वहां भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने खुदाई कर शव को बाहर निकाला। शव का पंचनामा बनाकर अब आरोपी बेटे की तलाश की जा रही है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story