भारत

BJP सांसद का दावा: चीन की सेना के जवान भारत में घुसकर युवक को उठा ले गए, छुड़ाने की कोशिश जारी

jantaserishta.com
20 Jan 2022 9:21 AM IST
BJP सांसद का दावा: चीन की सेना के जवान भारत में घुसकर युवक को उठा ले गए, छुड़ाने की कोशिश जारी
x
जिला प्रशासन का बयान आया.

नई दिल्ली: चीन ने एक बार फिर गुस्ताखी की है। आरोप है कि चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) ने भारतीय सीमा में घुसकर एक लड़के को अगवा कर लिया है। पीएलए पर अरुणाचल प्रदेश के अप्पर सियांग जिले से एक 17 साल के लड़के को अगवा करने का आरोप लगा है। बुधवार को प्रशासन ने भारतीय सीमा से लड़के के अगवा किए जाने की जानकारी दी है। अगवा किए गए लड़के का नाम मिराम तारोन बताया जा रहा है। मिरान तारोन जिडो गांव के रहने वाले हैं।




जिला प्रशासन का कहना है कि मिराम को मंगलवार को अगवा किया गया है। मिराम तारोन उस ग्रुप का हिस्सा था, जो दोनों देशों की सीमा के पास शिकार कर रहा था। उसी समय उसे अगवा किया गया था। जिले के डिप्टी कमिश्नर शास्वत सौरभ ने कहा, 'यह युवा स्थानीय शिकारियों के एक दल में शामिल था। हमें इस बारे में ग्रुप के अन्य सदस्यों से जानकारी मिली है कि उसे भारतीय सीमा के अंदर से पीएलए ने किडनैप कर लिया है।' डिप्टी कमिश्नर ने बताया, 'जैसे ही हमें इस मामले की जानकारी मिली, हमने उस क्षेत्र में मौजूद इंडियन आर्मी को इसकी जानकारी दी है। लड़के को जल्द से जल्द छुड़ाने की कोशिशें जारी हैं।'
इधर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अरुणाचल-ईस्ट से सांसद तापिर गाओ ने इस घटना को लेकर ट्वीट भी किया है। उन्होंने भारतीय एजेंसियों से मदद मांगी है कि वो जल्द से जल्द लड़के को छुड़ाने की कोशिश करें। भाजपा सांसद ने बताया है कि लड़के का एक दोस्त पीएलए के चंगुल में फंसने से बच गया और उसने ही प्रशासन को इसकी जानकारी दी है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story