भारत

सिपाही नशे में धुत दिखा, एसएसपी ने लिया ये फैसला

jantaserishta.com
31 Aug 2022 1:11 PM IST
सिपाही नशे में धुत दिखा, एसएसपी ने लिया ये फैसला
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

कन्नौज: उत्तर प्रदेश के इटावा में यूपी पुलिस के एक सिपाही की वजह से खाकी एक बार फिर दागदार हुई है। आरोप है कि इटावा पुलिस लाइन में तैनात हेड कॉन्सटेबल अमर सिंह जिसे मुख्य आरक्षी कोर्स के लिए 19 जुलाई को मुख्य आरक्षी कोर्स के लिए पीटीसी मुरादाबाद भेजा गया था और जिसे 28 अगस्त को इटावा पुलिस लाइन वापस आना था वो ओरैया में शराब के नशे में पड़ा था। अमर सिंह ने इतनी शराब पी ली कि उससे ठीक से खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा था लिहाजा वो बेंच पर ही उल्टा सो गया।
वर्दी पहने शराब के नशे में पुलिसवाले को देख लोगों ने वीडियो बना ली और वो वीडियो तेजी से वायरल भी हो गई। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने आरोपी हेड कॉन्सटेबल अमर सिंह को सस्पेंड कर दिया है। आरोप है कि सिपाही कोर्स पूरा करने के बाद इटावा की जगह ओरैया पहुंच गया और वर्दी पहनकर ही उसने जमकर शराब पी और वहीं बेंच पर लुढ़क गया।
सिपाही का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ओरैया चारू निगम ने मामले की जांच की। जांच में पता चला कि सिपाही ओरैया में नहीं बल्कि इटावा में तैनात है। एसएसपी चारू निगम ने एसएसपी इटावा जयप्रकाश सिंह को नशेड़ी सिपाही की रिपोर्ट बनाकर भेजी। रिपोर्ट मिलने के बाद इटावा एसएसपी ने तुरंत सिपाही अमर सिंह को सस्पेंड कर दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। इटावा एसएसपी के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है और ये भी पता किया जा रहा है कि हेड कॉन्सटेबल अमर सिंह इटावा आने की बजाय ओरैया कैसे पहुंचे?
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story