भारत

सिपाही के साथ जमकर की गई मारपीट, फाड़ी वर्दी, खुद देखें

jantaserishta.com
15 March 2022 4:44 PM IST
सिपाही के साथ जमकर की गई मारपीट, फाड़ी वर्दी, खुद देखें
x
वीडियो हुआ वायरल।

हरदोई: हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र के गुरुगुज्जा गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सिपाही के साथ कुछ दबंग लोग मारपीट कर रहे हैं. मारपीट में वर्दी भी फटी हुई है. इस संबंध में शहर कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है जबकि तीसरा फरार है. एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पूरे मामले की पूछताछ की जा रही है.

मामला एक वाहन के तेज रफ्तार में ओवरटेक होने पर सिपाहियो के टोकने के कारण हुआ. कोतवाली शहर क्षेत्र के गुरुगुज्जा गांव के पास डॉयल 112 पुलिस के दो जवान बाइक से जा रहे थे. इसी बीच एक तेज रफ्तार वाहन ने ओवरटेक किया तो पुलिस के इन जवानों ने तेज रफ्तार को लेकर वाहन सवार लोगो से टोकाताकी की.
आपस में पुलिस और आरोपियों की कहासुनी के बाद आरोपियों ने सिपाही राहुल गौतम व होमगार्ड नीरज अवस्थी के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिसमें एक की वर्दी भी फट गई है. इस तरह का मारपीट और धक्का-मुक्की का लाइव वीडियो भी लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है.
इस वीडियो की जानकारी होते ही कोतवाली शहर पुलिस मौके पर पहुंच कर दो लोगों को हिरासत में ले लिया है. एसपी राजेश द्विवेदी के मुताबिक इस विवाद के पीछे क्या वजह रही है? इसकी छानबीन की जा रही है और सभी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story