भारत

सिपाही ने युवती को भेजा कई बार मैसेज - थाने कब आएंगी मैडम, फिर जो हुआ

jantaserishta.com
14 Sept 2021 10:26 AM IST
सिपाही ने युवती को भेजा कई बार मैसेज - थाने कब आएंगी मैडम, फिर जो हुआ
x
जानिए फिर क्या हुआ

लखनऊ के आशियाना थाने के एक सिपाही ने थाने आई युवती के वाट्सएप पर मैसेज किया। इसके बाद लिखा कि आपको जींस और टीशर्ट में देखने का मन था। अब आप थाने कब आओगी। सोमवार को वाट्सएप चैट के ये मैसेज सोशल मीडिया पर स्क्रिन शाट के साथ वायरल हुए। थाने के किस सिपाही ने यह मैसेज युवती को किए इसकी जांच इंस्पेक्टर आशियाना ब्रजेश मिश्रा को दी गयी है। रुपयों के लेन-देन के विवाद में ये युवती अपनी शिकायत लेकर थाने आई थी। आरोपी सिपाही ने उसे प्रार्थनापत्र से नम्बर देखकर सिपाही ने थाने बुलाया था। युवती पहुंची तो थाने में सिपाही नहीं मिला। युवती के मुताबिक रात में सिपाही ने उसे हेलो का मैसेज किया। उसके कोई जवाब न देने पर सिपाही ने फिर मैसेज किया। युवती ने लिखा कि वो थाने गई थी पर आप नहीं थे।

सिपाही ने इस पर जवाब दिया कि पता चला आप आई थी और इस बार नए लुक में थी। जींस-टीशर्ट में आप थीं। सिपाही ने लिखा कि अब कब आएंगी मैडम। सिपाही के कई मैसेज से युवती परेशान हो गई। उसने घर वालों को बताया तो सबने उसे चुप करा दिया। सिपाही की हिम्मत फिर बढ़ी तो उसने थाने में शिकायत कर दी। इंस्पेक्टर ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि युवती सिपाही का नाम नहीं बता रही है। थाने के सिपाहियों को बुलाकर पूछताछ की जा रही है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story