भारत

पांच हजार कमीशन के लिए नाबालिग को ट्रेन में बैठाने आया था तस्कर, ऐसे दबोचा गया

jantaserishta.com
17 Jan 2022 9:24 AM IST
पांच हजार कमीशन के लिए नाबालिग को ट्रेन में बैठाने आया था तस्कर, ऐसे दबोचा गया
x
मानव तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है।

रांची: झारखंड में मानव तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। आरपीएफ की नन्हे फरिश्ते की टीम ने ऑपरेशन आहट के तहत एक नाबालिग को मानव तस्करी गिरोह से बचाया और आरोपी को भी गिरफ्तार किया। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाने में रविवार को नामजद प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी अजगुत लोहरा को जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, आरपीएफ निरीक्षक सुनीता पन्ना के साथ उप निरीक्षक सुनीता तिर्की व महिला आरक्षी प्रतीमा कुमारी, सुनीता कुमारी के अलावा सह उप निरीक्षक रवि शंकर के साथ कांस्टेबल हेमंत व सुनील कुमार सहित अन्य रांची स्टेशन में गश्त कर रहे थे। इसी क्रम में महिला वेटिंग रूम के पास एक नाबालिग डरी सहमी देखी गई। पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि वह सिमडेगा जिले के कुरडेग की रहने वाली है। जिस आदमी के साथ वह रांची स्टेशन आई है वह उसे नहीं जानती है।
उसने बताया वह आदमी सिर्फ मुझे दिल्ली की ट्रेन में बैठाने के लिए रांची आया है। इसके पास आरपीएफ ने नाबालिग के साथ आए 31 वर्षीय अजगुत लोहरा को पकड़ा और कड़ाई से पूछताछ की। तब उसने बताया कि वह नाबालिग को राजधानी एक्सप्रेस में बैठाने के लिए आया था। नाबालिग को दिल्ली की रहने वाली पूजा नामक लड़की के कहने पर पंकज नामक व्यक्ति रांची लाया। इसके बादले उसे पांच हजार कमीशन मिले।
आरोपी ने बताया कि पहले भी वह कई लड़कियों को बहला फुसलाकर दिल्ली काम दिलाने के नाम पर ले गया था। इसके बदले उसे प्रति लड़की 20 हजार से 25 हजार रुपये मिलते हैं। आरोपी के पास से मोबाइल बरामद किया गया, जिसमें वाट्सएप चैट में नीरा गुप्ता नामक महिला से लड़कियों की तस्करी करने व पैसे की लेन देन का खुलासा हुआ। आरपीएफ ने आगे की कार्यवाही के लिए रविवार को आरोपी व नाबालिग को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट कोतवाली थाने को सुपुर्द कर दिया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story