भारत

सिगड़ी का धुआं बना काल, परिवार के तीन लोगों की मौत

Rani Sahu
9 Jan 2023 4:28 PM GMT
सिगड़ी का धुआं बना काल, परिवार के तीन लोगों की मौत
x
राजस्थान: चूरू जिले के रतनगढ़ में सिगड़ी जलाकर सो रहे एक ही परिवार के तीन सदस्य काल का ग्रास बन गए। मृतकों में तीन साल का मासूम भी शामिल है, सूचना पर सीआई सुभाष बिजारणिया मय जाप्ता मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली।
घटना के अनुसार, रतनगढ़ तहसील के गांव गौरीसर निवासी 56 साल के अमरचंद प्रजापत का परिवार खेत में ढाणी बनाकर रहता है। अमरचंद के दो पुत्र राजकुमार और केदार गुजरात में काम करते हैं। घर में अमरचंद, उसकी 55 साल की पत्नी सोना देवी, 25 साल की पुत्र वधु गायत्री, पांच साल का पौत्र कमल, ढाई साल की पौत्री तेजस्वनी और तीन महीने का पौत्र खुशी था।
रोज की तरह खाना खाकर सो रहे थे…
रविवार रात परिवार के लोग रोज की तरह खाना खाकर सो गए। कमल अपने दादा के साथ बाहर के कमरे में सो गया। सोना देवी, गायत्री, तेजस्वनी और खुशी अंदर एक कमरे में सो गए। सर्दी अधिक होने के कारण महिलाओं ने कमरे में सिगड़ी जला ली, जिसके कारण कमरे में सो रहे परिजनों का दम घुट गया। सोना देवी, गायत्री और तेजस्वनी की मौत हो गई। वहीं, तीन महीने के बालक को गंभीर हालत में चूरू जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां पर उसका उपचार चल रहा है।
मौके पर जमा हुई लोगों की भीड़…
घटना के बाद घर में कोहराम मच गया तथा मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर सीआई सुभाष बिजारणिया, एएसआई हरफूल सिंह सहित पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा। घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया, जब महिलाएं सुबह नहीं उठीं, तो उन्हें आवाज लगाई गई। लेकिन तब भी कोई जबाब नहीं आया, तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। खिड़की तोड़कर दरवाजा खोला गया, तब जाकर घटना का पता चला। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीवाईएसपी हिमांशु शर्मा भी मौके पर पहुंचे तथा मौका-मुआयना किया।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story