भारत

बेसमेंट से आ रही थी केमिकल की गंध, और ऐसे चले गई 2 जान

jantaserishta.com
21 March 2022 12:35 PM IST
बेसमेंट से आ रही थी केमिकल की गंध, और ऐसे चले गई 2 जान
x
दुकान में हड़कंप।

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक दुकान के बेसमेंट में दो लोग गिर गए. जिसके बाद दम घुटने से उनकी मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, उन्हें सूचना मिली थी कि दो लोग एक दुकान के बेसमेंट में फंस गए हैं. आर. के. ट्रेडिंग कंपनी नामक दुकान कैलाश नगर में मुख्य सड़क पर स्थित है और इसमें सामान ढोने वाले साइकिल रिक्शा तैयार करने का काम होता है.

पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो उन्हें दुकान में काम करने वाला अबरार नाम का व्यक्ति मिला. अबरार के अनुसार, वह दुकान मालिक के बेटे वैभव कथूरिया और एक अन्य कर्मी के साथ रविवार सुबह 10 बजे दुकान पहुंचा था. इसके बाद उन्होंने वहां कुछ काम किया और लकड़ी के कुछ तख्तों को लेने के लिए अबरार वहां से चला गया.
इस दौरान वैभव और जाकिर तहखाने में गिर गए. जब अबरार वापस लौटा तो उसने देखा कि दोनों लोग अचेत अवस्था में अंदर फंसे हुए हैं. उसने तुरंत पुलिस को फोन किया और मदद के लिए चिल्लाया. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.
पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) आर. सत्यसुंदरम ने कहा कि दोनों लोगों को स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वे बच नहीं सके. पुलिस ने बताया कि उन्होंने जांच के दौरान पाया कि बेसमेंट बहुत संकरा है और वहां केमिकल की तेज गंध भी आ रही थी. बाद में यह अनुमान लगाया गया कि बेसमेंट में दीमक प्रतिरोधी रसायन 'क्लोरोपाइरीफोस' का छिड़काव किया गया होगा. जिसके कारण दोनों का दम घुट गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story