भारत
फ्लाइट में बीड़ी की बदबू...हवा में कर दिया कांड, एयर होस्टेस हैरान
jantaserishta.com
28 March 2024 10:02 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
FIR दर्ज.
अहमदाबाद: सऊदी अरब के जेद्दा से अहमदाबाद आ रही इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री ने बीड़ी पीकर यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डाला. जब फ्लाइट अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लैंड हो गई, उसके बाद इस घटना की शिकायत एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है.
अहमदाबाद आने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में गुजरात के नवसारी के रहने वाले 70 वर्षीय गफर अब्दुल रहीम भी यात्रा कर रहे थे. उन्हें बीड़ी पीने की तलब हुई तो उन्होंने फ्लाइट में बीड़ी जला ली और यात्रियों की सुरक्षा को जोखिम में डाल दिया. जब फ्लाइट में बीड़ी की बदबू आने से एयर होस्टेस ने सभी सीटों पर चेकिंग की तब यह बात सामने आई.
गफर अब्दुल ने दही के डिब्बे को ऐश ट्रे बना लिया था और उसी मे बीड़ी पीने के बाद ऐश डाली थी. सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी सुरक्षा की चेकिंग के बाद फ्लाइट में किस तरह से बुजुर्ग शख्स माचिस की डिब्बी लेकर कैसे गया? जब उससे पूछताछ की गई तब उसके पास से मैच बॉक्स बरामद हुआ.
अपनी तलब की वजह से गफर अब्दुल रहीम ने अन्य यात्रियों की सुरक्षा को जोखिम मे डाला, जिसकी वजह से उनके खिलाफ FIR की गई है. फ्लाइट जब अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लैंड हुई तब इंडिगो के स्टाफ ने स्थानीय स्टाफ को इस घटना के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद एयरपोर्ट पुलिस थाने में इस यात्री के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई.
अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल हवाई अड्डे पर दिन भर में 100 से अधिक उड़ानें उड़ान भरती और उतरती हैं. जिनमें से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें हैं. हवाई अड्डों पर आमतौर पर बीड़ी या सिगरेट पीने के लिए अलग व्यवस्था होती है. जहां कोई भी यात्री आसानी से धूम्रपान कर सकता है, लेकिन फ्लाइट में कोई भी ज्वलनशील वस्तु ले जाने पर प्रतिबंध है. हालांकि जेद्दा से अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
Tagsअहमदाबादइंडिगो फ्लाइटइंडिगोबीड़ीअहमदाबाद एयरपोर्टAhmedabadIndigo FlightIndigoBeediAhmedabad Airport
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





