भारत
जदयू में सिर फुटव्वल की स्थिति और दिखेगी, नेता खोज रहे ठिकाना: उपेंद्र कुशवाहा
jantaserishta.com
26 Jun 2023 4:30 PM IST

x
फाइल फोटो
पटना: राष्ट्रीय लोक जनता दल (रालोजद) के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को जदयू में उभरे आंतरिक कलह को लेकर कहा कि जदयू में सिर फुटव्वल की स्थिति और दिखेगी। उन्होंने कहा कि जदयू के नेता अब अन्य दलों में ठिकाना ढूंढ रहे हैं।
पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने यहां तक दावा कर दिया कि जदयू के कई नेता उनके और भाजपा के संपर्क में हैं। जदयू छोड़कर अपनी अलग पार्टी बनाने वाले कुशवाहा ने कहा कि हमारे पार्टी छोड़ने के बाद भी कई और नेता पार्टी से जा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि जदयू में कुछ नहीं बचने वाला है। सभी नेता अपना ठिकाना ढूंढ रहे हैं। देश में विपक्षी पार्टियों के एकजुट करने को कवायद के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह सब दिखावा है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में सबसे अधिक दुर्गति बिहार में महागठबंधन की होने वाली है।
इधर, कुशवाहा के बयान पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा हसीन सपने देख रहे हैं। जब समय आएगा तो उन्हें भी पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता उन्हें जान चुकी है और अब उनका खेल बंद हो गया है। इससे पहले जदयू के एमएलसी रामेश्वर महतो ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा पर पार्टी को कमजोर करने का आरोप लगाया था। कुशवाहा ने एमएलसी महतो को ही धूर्त और आधारहीन व्यक्ति बता दिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





